फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडियों में नमी बताकर नहीं की जा रही धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मंडियों में धान लेकर पहुंचे किसानों को मंडी अधिकारी धान में नमी बताकर खरीद नहीं कर रहे हैं। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर धान की खरीद न होने से किसान मंडियों में ही रहकर धान की रखवाली करने को मजबूर है। मंडियों में अब तक 508965 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। साथ ही 467895 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। 72456 मीट्रिक टन धान का ही उठान हो पाया है। जिससे मंडी में धान के ढेर लगे हैं। किसानों को उनकी फसल का 105.8 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

किसान जगदीश, कृष्ण और वेदप्रकाश ने बताया कि वह पिछले सात दिनों से मंडी में धान लेकर बैठे है लेकिन अभी तक धान की खरीद नहीं हो पाई है। जिससे वह मंडी में ही रहकर धान की रखवाली कर रहे हैं। पहले दिन अधिकारियों द्वारा धान की जांच कर नमी बताकर खरीद नहीं की गई। अधिकारियों द्वारा धान को फैलाकर सुखाने की हिदायत दी जा रही है। किसानों ने अधिकारियों से जल्द धान की खरीद करने की गुहार लगाई है।
वर्जन :
मंडी में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। किसानों को मंडी में सभी सुविधाएं दी जा रही है। मंडी में 508965 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। साथ ही 467895 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। किसानों को उनकी फसल का 105.8 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा कुमारी, सचिव मार्केट कमेटी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें