फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धान की आवक में तेजी, नहीं हो रहा उठान

Wed, 01 Oct 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मंडियों में धान की आवक में तेजी आ गई है। साथ ही मंडियों में धान की खरीद के लिए किसानों को धान सुखाकर लाने की हिदायत दी जा रही है। मंडियों में अब तक 52173 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। साथ ही मंडियों में धान का उठान कार्य नहीं किया जा रहा है। मंडियों में किसानों को कोई मुलभूत सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। मंडियों में अब तक 53844 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव आशा ने बताया कि किसान मंडी में काफी संख्या में धान लेकर पहुंच रहे हैं। किसानोंं को मंडी में परेशानी न हो इसके लिए कमेटी द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही किसानों को धान को सुखाकर लाने की हिदायत दी जा रही है जिससे उनका मंडी में समय खराब न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें