फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा में पहली बार अपनी टैंकर व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। शहर में पेयजल संकट और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर परिषद ने पानी और सेफ्टी टैंक की व्यवस्था की है। बुधवार को नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल और वार्ड-10 के पार्षद मनीष बेनीवाल ने दोनों टैंकों की चाबियां चालकों को सौंपकर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

पार्षद मनीष बेनीवाल ने बताया कि करीब 62,300 की आबादी वाले शहर में इमरजेंसी के दौरान पेयजल आपूर्ति और जलभराव से निपटने के लिए नगर परिषद के पास अपने टैंकर नहीं थे। उन्होंने इस मुद्दे को कई बार हाउस की बैठकों में उठाया था। इसके बाद चेयरमैन और अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की गई।
उन्होंने बताया कि शहर के अलग-अलग वार्डों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें आती रहती हैं। वहीं, बारिश के दौरान गली-मोहल्लों में जलभराव होने पर परिषद को बाहर से सेफ्टी टैंक मंगवाने पड़ते थे। अब दोनों टैंकों की व्यवस्था होने से जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत कार्य शुरू किए जा सकेंगे।बेनीवाल ने कहा कि विधायक मनमोहन भड़ाना के नेतृत्व में वार्ड में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें