पानीपत। शहर के वार्ड-19 की निवर्तमान पार्षद निशा ने अपने ससुर एवं पूर्व पार्षद मंगत राम के साथ शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के वरिंद्र उर्फ बुल्ले शाह ने उन्हें कांग्रेस ज्वाइन कराई। निशा ने भाजपा के टिकट पर 2019 में नगर निगम के पार्षद का चुनाव लड़ा था।
वार्ड-18 के निवर्तमान पार्षद बलराम मकौल ने निर्दलीय रोहिता रेवड़ी को अपना समर्थन दिया है। मकौल ने 2019 में निगम का चुनाव आजाद लड़ा था। उन्होंने बाद में भाजपा को समर्थन दिया था। वार्ड-नौ की निवर्तमान पार्षद मीनाक्षी नारंग ने भी पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।