फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। झट्टीपुर गांव स्थित एक फैक्ट्री में रहने वाले एक युवक की जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अशरफी सदा निवासी गांव महापारा जिला दरभंगा बिहार ने बताया की वह अपने परिवार के साथ अब झट्टीपुर में रहता है। वह गांव झट्टीपुर में ही काम करता है। उसका 19 वर्षीय बेटा अनिल मानसिक रूप से परेशान रहता था। जिसे वीरवार रात को जीटी रोड पर कर्ण ढाबे के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें