फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी और बिजली बिल गड़बड़ी में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
जिला कष्ट निवारण की बैठक में मंच पर मौजूद मंत्री और अ​धिकारीगण। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पानीपत। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सामाजिक, न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी पर एजेंसी न देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही बिजली बिल में गड़बड़ी करने और एक अन्य मामले में आरोपी पक्ष के पेश न होने पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। मंत्री ने दरबार में 15 में सात शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। बाकी आठ शिकायतों को लंबित रख लिया।
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे तय थी। मंत्री करीब एक घंटे देरी से चार बजे पहुंचे। उन्होंने शिकायत सुनना शुरू की। रणधीर सिंह की पिछली बैठक की लंबित शिकायत रही। यह बैंक से संबंधित रही। मंत्री ने शिकायतकर्ता की बात को सुना। सभी पहलू पर सुनवाई करते हुए अगली बैठक के लिए इसको लंबित रख लिया। पवन कुमार की शिकायत भी पिछली बैठक की लंबित थी। यह पुलिस ने संबंधित रही। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए।
समालखा के मनाना गांव के राम सिंह की पिछली बैठक थी। राम सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जांच क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की। सेक्टर-12 निवासी रविंद्र ने पिछली बैठक की लंबित शिकायत बैठक में रखी। मंत्री ने कहा कि जिसके खिलाफ शिकायत है वह उपस्थित नहीं हो रहा। मंत्री ने उस पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। मंत्री ने कहा कि वह व्यक्ति पिछली बैठक में बुलाने पर नहीं आया। दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा के बेटे प्रतीक माटा टू व्हीलर कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल पर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि 71.38 लाख रुपये कंपनी के देने थे। कंपनी से आफर मिला कि 22.70 लाख और एडवांस जमा कराने पर दोगुनी राशि के टू व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन भेजे जाएंगे। कंपनी बाद में अपने वादे से मुकर गई।
विज्ञापन

मंत्री ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। वहीं रविंद्र शर्मा वासी सेक्टर-19 की शिकायत यूएचबीवीएन विभाग से संबंधित रही। रविंद्र शर्मा ने कहा कि बिजली बिल की अवैध वसूली की जा रही है। मीटर में वास्तविक यूनिट अलग हैं। मंत्री ने सुनवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए।
एक अन्य मामले में सुरेंद्र वासी न्यू बिशनस्वरूप कॉलोनी ने की नई शिकायत थी। इसमें मंत्री ने शिकायतकर्ता की बात को सुनने के बाद अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। अशोक कुमार वासी सिठाना गांव ने कबूतरबजार पर कार्रवाई से संबंधित शिकायत रही। अशोक ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही थी और पैसे का लेनदेन भी हुआ था। मंत्री ने धाराओं में परिवर्तन की बात कही व शिकायतकर्ता की मांग पर जांच कर धारा 120 लगाने के आदेश दिए। सूबे सिंह वासी अहर की शिकायत सिंचाई विभाग से संबंधित रही। इसे आगामी बैठक के लिए लंबित रखा लिया। इसमें एसडीएम इसराना और तीन सदस्यों की एक कमेटी गठित की है। मयंक मित्तल वासी भैंसवाल गांव ने व्यवसाय के लेनदेन में गड़बड़ी में कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, उपायुक्त डाॅ. वीरेद्र कुमार दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण की बैठक में मंच पर मौजूद मंत्री और अधिकारीगण। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें