फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशा तस्करों की संपत्ति अटैच करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद भी अदालत में पेश न होने पर नशा तस्करों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अदालत से दोनों की संपत्ति को भी अटैच करने के आदेश दिए हैं। आरोपियों के खिलाफ दोबारा फिर से गैर जमानती वारंट जारी कर 29 जनवरी को तलब किया। नशा तस्करी के आरोपी मकसूदन और कौशल के खिलाफ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश चौधरी की अदालत में सुनवाई चल रही है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद भी दोनों अदालत में पेश नहीं हो रहे। उनके खिलाफ जारी वारंट भी बिना तामील के लिए वापस आ गए। जिस पर अदालत से दोनों के खिलाफ थाना चांदनीबाग में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए, साथ ही तहसीलदार के ऑफिस में पत्र भेजकर जमानतदारों की प्रॉपर्टी अटैच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें