फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ईएसआई-पीएफ, न्यूनतम वेतन और सुरक्षा उपकरणों की जांच के दिए आदेश

विज्ञापन
पौधरोपण करते हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य संजीव धरू और रेखा रानी। स्रोत : सूचना वि
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य अधिवक्ता संजीव धरू और रेखा रानी ने शनिवार को पानीपत के सेंट मैरी स्कूल और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

कर्मचारियों आयोग के सदस्यों को बताया कि उन्हें न्यूनतम वेतन (15,220 रुपये) नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा ईएसआई कार्ड, पहचान पत्र, पीएफ और दुर्घटना बीमा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। सीवर व टैंकों की सफाई के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण न मिलने का मुद्दा भी कर्मचारियों ने आयोग के सदस्यों के समक्ष रखा।
कर्मचारियों की शिकायतें सुनने के बाद आयोग सदस्य संजीव ने कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी सफाई कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने ठेकेदारों और पैरोल पर कार्यरत कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड एक सप्ताह के भीतर जारी करने और नगर निगम में काम कर रही जेबीएम, पीसीसी व अन्य ठेकेदार एजेंसियों के काम की जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग (लेबर डिपार्टमेंट) को कर्मचारियों की लिखित शिकायतों के आधार पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करे। दोनों सदस्यों ने निरीक्षण के दौरान आईओसीएल रिफाइनरी परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान आईओसीएल के सीजीएम (एचआर) ओम प्रकाश, जीएम (एचआर) अंशुमय भट्टाचार्य, सीएम आरके पाठक, नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव, लेबर इंस्पेक्टर बलजीत मलिक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें