फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रताप पब्लिक स्कूल में मिले अफीम के पौधे, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन की टीम ने गुप्त सूचना पर कचरौली गांव के पास स्थित प्रताप पब्लिक स्कूल में दबिश दी। यहां पुलिस को फूलों के बीच अफीम के पौधे मिले। पुलिस ने स्कूल कर्मचारियों से पूछताछ की लेकिन इनको उगाने वाले का पता नहीं चला। सीआईए वन के सब इंस्पेक्टर ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस अफीम की खेती करने वालों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


सीआईए वन के सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो वीरवार दोपहर को गश्त के दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद था। उसको गुप्त सूचना मिली थी कि कचरौली गांव के पास प्रताप पब्लिक स्कूल में अफीम की खेती की गई है। उसने इसकी सूचना सीआईए वन प्रभारी को दी। उन्होंने मामले में कार्रवाई के लिए एसपी से आग्रह कर नायब तहसीलदार अस्तित्व पारासर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कराया। उन्होंने प्रताप पब्लिक स्कूल में दबिश दी। यहां बाग में फूलों के बीच अफीम के तीन पौधे लगे मिले। दो पौधे उखड़े हुए थे। उखड़े पौधे भी वहीं मिली। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई। तोलने पर अफीम के पौधों का वजन 102 ग्राम मिला। अब सदर थाना पुलिस मामले में आागमी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें