फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशे की तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने वीरवार रात को सेक्टर 13-17 दशहरा मैदान से एक नशा तस्कर को 4.300 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। ये तस्कर बिहार से पानीपत में गांजे को बेचने के लिए आया था। यहां ये ग्राहक की तलाश में था। पुलिस ने इसके पास से गांजा बरामद कर इसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने वीरवार को गश्त के दौरान शत्रुधन दास निवासी सरया गांव, गोपालगंज, बिहार को गिरफ्तार किया है। इसके पास तलाशी लेने पर 4.300 किलोग्राम गांजा मिला है। पूछताछ में इसने बताया कि वह 15 दिन पहले जंगल के रास्ते नेपाल गया था। वहां से ये गांजा 15 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। 500 ग्राम गांजा उसने राहगीर को बेच दिया। 100 ग्राम गांजे का उसने सेवन कर लिया। अब वह इस बचे गांजे को बेचने के लिए पानीपत आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें