फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंबाला में कल से होंगे खेल नर्सरियों के लिए ओपन ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ से 19 वर्ष के खिलाड़ी कैंट, सिटी और नारायणगढ़ के स्टेडियम में दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले में विभागीय प्रशिक्षकों की ओर से संचालित की जाने वाली खेल नर्सरियों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि इन नर्सरियों का संचालन 1 अप्रैल से शुरू होना है जिसके लिए 30 और 31 मार्च को जिले के विभिन्न खेल स्टेडियमों में ओपन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जो खेल विभाग हरियाणा पंचकूला के निर्देश पर होंगे।
इन ट्रायलों के माध्यम से प्रत्येक खेल नर्सरी के लिए 25-25 श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु आठ से 19 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। आयु की गणना के लिए आधार वर्ष 2007 या उसके बाद का जन्म होना चाहिए। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए तीन अलग-अलग केंद्रों पर खेलों का निर्धारण किया गया है। अंबाला शहर के सेक्टर 10 स्थित
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बास्केटबॉल, भारोत्तोलन, वुशु और लॉन टेनिस। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बॉक्सिंग, फुटबॉल, स्विमिंग, जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, जूडो और कुश्ती। नारायणगढ़ के बड़ागढ़ स्थित आधुनिक खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी और हॉकी। इच्छुक खिलाड़ियों को ट्रायल के समय अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और परिवार पहचान पत्र की कॉपी लाना अनिवार्य है। जिला खेल अधिकारी ने जिले के खिलाड़ियों से आह्वान किया है कि वह निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें