फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक और सेवा भाव रखने वाला ही सच्चा उपासक : उपेंद्र मुनि

Tue, 30 Sep 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जैन स्थानक में प्रवचन करते उपेंद्र ​मुनि। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। नई अनाज मंडी स्थित जैन स्थानक में उपेंद्र मुनि ने श्रद्धा, विवेक और सेवा भाव रखने वाले व्यक्ति को सच्चा उपासक या सच्चा भक्त बताया। उन्होंने कहा कि जो तत्व चिंतन के द्वारा अपनी श्रद्धा को मजबूत करता है, सत्त पात्रों को दान देने में सदा आगे रहता है। साधुओं की सेवा करके पाप कर्म रूपी धूल को जो दूर फेंकता है व जिसमें अटूट श्रद्धा हो, धर्म तत्व का पूर्ण विवेक हो और सत्कर्म में प्रयत्नशील हो उसे उपासक अर्थात सच्चा भक्त कहते हैं।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि जिसे दिव्य काम भोगों की इच्छा नहीं होती, जो तृष्णा के नष्ट होने पर सुख का अनुभव करता है, वही उपासक है। जैन शास्त्रों में भगवान महावीर ने चार तरह के उपासक बताए हैं। प्रथम वो उपासक जो माता-पिता का दर्जा निभाते हुए नव दीक्षित साधुओं को हित भिक्षा देते हैं। दूसरे वो उपासक हैं जो भाई के समान प्रमाद हो जाने पर साधुओं की निंदा, आलोचन, व उन पर क्रोध नहीं करते हुए ह्रदय से उनका हित चाहने वाले हैं। उन उपासकों को मित्र के समान कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें