फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रमिकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंडियन फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन की टीम ने रिफाइनरी में प्रदर्शन तोड़फोड़ के आरोप में श्रमिकों को खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड मृगांक ने कहा कि रिफाइनरी में ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने श्रमिकों की सभी मांग पूरी करने की मांग की।
रविवार को इंडियन फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स (इफ्टू) की टीम ने रिफाइनरी में मजदूर बस्तियों का दौरा किया। इफ्टू के प्रदेश संयोजक कॉमरेड पीपी कपूर ,कॉमरेड रवि, कॉमरेड परदेसी, कॉमरेड गुल मोहम्मद ने श्रमिकों से बात की।
विज्ञापन

कॉमरेड पीपी कपूर ने कहा कि जिला प्रशासन व रिफाइनरी मैनेजमेंट के दावों के विपरीत ग्राउंड लेवल पर रिफाइनरी मजदूरों का आक्रोश शांत नहीं हुआ है। वेतन में वृद्धि व अन्य मांगें माने बगैर आंदोलन खत्म नहीं होने वाला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें