फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑनलाइन भुगतान ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी, पंजीकरण के लिए लेना पड़ा रहा दूसरों का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजीकरण के पांच रुपये के लिए दूसरों से कराना पड़ रहा भुगतान
विज्ञापन

कई बार मदद न मिलने से बिना इलाज के पड़ रहा लौटना
-वहीं ओटी में विशेषज्ञ होने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत।

जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए ऑनलाइन भुगतान शुरू होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में मरीजों को पांच रुपये के लिए भी दूसरों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार तो मदद न मिलने से बिना दवा के लौटना पड़ रहा है। ज्यादातर बुजुर्ग मरीजों का कहना है कि उन्हें ऑनलाइन भुगतान नहीं करना आता जिससे उन्हें पांच रुपये पंजीकरण कराने के लिए दूसरों से मदद लेनी पड़ रही है। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ के ओटी में होने से मरीजों को जांच के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।

जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी खुलते ही मरीजों को आना शुरू हो गया। मरीजों ने पंजीकरण कराना शुरू किया तो ऑनलाइन भुगतान बाधा बन गया। कुछ मरीजों के पास ऑनलाइन भुगतान के लिए मोबाइल नहीं होने पर परेशानी उठानी पड़ी। उनको दूसरे लोगों से पांच रुपये मांगने पड़े। वहीं अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ ऑपरेशन थिएटर में गए हुए थे। ऐसे में हड्डी से संबंधित मरीजों को करीब एक घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


फोटो कोट्स-

चिकित्सक से जांच के लिए दो घंटे से कर रहा इंतजार-

सींक गांव के हरपाल सिंह ने बताया कि उनके पैर के अंगूठे में कालापन हो गया है। पिछले बीस दिन से उनका इलाज जिला नागरिक अस्पताल से चल रहा है लेकिन सोमवार को वे सुबह दस बजे से चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे हैं लेकिन चिकित्सक ओटी में होने से उन्हें वहीं बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है और कक्ष में बैठे दूसरे चिकित्सक वरिष्ठ चिकित्सक से जांच कराने की बात कह रहे हैं। अब उन्हें मंगलवार को दोबारा अस्पताल आना पड़ेगा।
विज्ञापन


संजय चौक के महावीर ने बताया कि उन्हें पैर में दर्द हो रहा है। वे जांच के लिए अस्पताल आए, लेकिन पंजीकरण के लिए केवल ऑनलाइन भुगतान होने से उन्हें कई लोगों से मदद मांगनी पड़ी। करीब दो घंटे लाइन में लगने के बाद उनका पंजीकरण हो पाया। अब उन्हें पांच रुपये के लिए भी दूसरों से मदद मांगनी पड़ रही है।

ऑनलाइन भुगतान से मरीजों को कुछ परेशानी हो रही है लेकिन यह व्यवस्था मरीजों की सुविधा के लिए की गई है।

डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।

1 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें