फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए कल निकलेगा ऑनलाइन ड्रॉ

Wed, 03 Sep 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 4 सितंबर को ऑनलाइन ड्राॅ निकाला जाएगा। इसके लिए किसानों ने विभागीय पोर्टल पर 20 अगस्त तक आवेदन जमा कराए थे। जिले में 1104 आवेदन प्राप्त हुए हैं। साथ ही अनुसूचित जाति के 19 आवेदनों को स्वीकार कर लिया गया है। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्राॅ के माध्यम से 4 सितंबर सुबह 11:30 बजे जिला सचिवालय में द्वितीय तल पर किया जाएगा। दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी व गलत जानकारी पाए जाने पर संबंधित किसान अनुदान के पात्र नहीं होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें