फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चाकू से हमला कर महिला से लूटे एक हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देवी लाल पार्क में तीन युवकों ने एक महिला पर चाकू से हमला कर एक हजार रुपये लूट कर ली। महिला यहां अपनी सहेलियों के साथ सैर करने के लिए आई थी। महिला ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधा पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर उनकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। हरिनगर के रामस्वरूप चौक निवासी शिवानी ने बताया कि वह मजदूरी करती है। वह रविवार दोपहर ढाई बजे अपनी सहेली शिव कुमारी व सुनीता के साथ देवीलाल पार्क में सैर करने गई थी। यहां एक कार में सवार होकर तीन युवक आए। तीनों युवकों ने उनसे छीना झपटी करने का प्रयास किया। उन्होंने शोर मचाया तो इन युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर एक हजार रुपये लूट लिए। आरोपी कार में करनाल की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें