दुकान को सील करती निगम की टीम। स्रोत : निगम
पानीपत। नगर निगम की प्राॅपर्टी टैक्स शाखा ने बकायादाराें पर कार्रवाई फिर से तेज कर दी है। शाखा ने बुधवार काे एक दुकान को सील कर दिया। जबकि दो दुकानदारों ने मौके पर ही बकाया टैक्स जमा करा दिया। निगम ने अब लगातार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
निगम अधिकारियों ने करीब 2.7 लाख रुपये प्राॅपर्टी टैक्स जमा न कराने पर सेक्टर-11-12 के मुख्य सड़क पर गोसली मोहल्ले में तीन दुकानाें काे सील करने के आदेश दिए थे। निगम के 10 कर्मचारियाें ने बुधवार को कार्रवाई शुरू की। नगर निगम एमई वीरेंद्र मलिक काे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। दो दुकान मालिकाें ने माैके पर 1.37 लाख रुपये की राशि जमा करा दी। वहीं एक दुकानदार 79 हजार रुपये का प्राॅपर्टी टैक्स जमा नहीं करा पाया। निगम की टीम ने दुकान को सील कर दी। एमई वीरेंद्र मलिक ने बताया कि उनके पास सीलिंग की कार्रवाई काे शांतिपूर्वक की गई।