फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः पानीपत में तीसरा पॉजिटिव केस आया, मेदांता अस्पताल की स्टॉफ नर्स की गई आइसोलेट

Thu, 26 Mar 2020 02:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
ईदगाह कालोनी की रहने वाली मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में कार्यरत स्टाफ नर्स की जांच रिपोर्ट कोरोना वायरस की पॉजिटिव आई है। यह पानीपत का दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस है। वह 19 मार्च को अपने घर पानीपत आईं थीं। इस दौरान उसको खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। परिवार के लोग उन्हें 22 मार्च को सिविल अस्पताल में लेकर आए।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजे, उसी दिन नर्स को सिविल अस्पताल में आइसोलेट भी कर दिया गया था। सोमवार रात को सिविल सर्जन को ई-मेल के जरिए स्टाफ नर्स रिपोर्ट मिली, जिसमें स्टाफ नर्स को कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। डॉक्टरों ने इस बारे में उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया था। स्टाफ नर्स के पॉजिटिव मिलने के बाद डॉक्टरों की टीम उसके घर पहुंची और उसके भाई-बहन और माता-पिता को घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। इन चारों के सभी सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

गुरुग्राम से आने के बाद बच्चों से भी मिली स्टाफ नर्स
स्टाफ नर्स का परिवार मूल रूप से दक्षिण भारत का रहने वाला और अब दशकों से पानीपत में रह रहा है। स्टाफ नर्स तीन बहन भाईयों में मझली है। बड़ी बहन बंगलुरू में एक निजी कंपनी में काम करती है। माता-पिता असंध पुल के नीचे खिलौने और आर्टिफिशियल जेवर के विक्रेता हैं। इनका संयुक्त परिवार है, जिसमें ताऊ-चाचा समेत चार परिवार रहते हैं। गुरुग्राम से आने के बाद स्टाफ नर्स अपने घर पर रही। बताया गया है कि उसके पास उसके भाई बहन व चचेरे भाई बहनों का भी आना जाना रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतते हुए पूरी ईदगाह कालोनी में सैनिटाइज कर दिया है। लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन


जिले में हुए तीन पॉजिटिव
प्रदेश में गुरुग्राम के बाद पानीपत में कोरोना वायरस के सबसे अधिक तीन मामले सामने आ चुके हैं। 24 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। गांव नौल्था को पूरी तरह सील कर दिया गया है। पूरे गांव के लोगों की जांच की जा रही है। गांव को सैनिटाइज करने का काम पूरा हो चुका है। ग्रामीणों की जांच करने की प्रक्रिया 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। 45 लोगों को घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है।

सात दिन से आइसोलेशन वार्ड में मॉडल टाउन का युवक भर्ती है। जो इंग्लैंड से शहर में आया था। उसके संपर्क में आने के बाद नौल्था गांव की महिला इससे संक्रमित हुई। तीसरा केस ईदगाह कालोनी की स्टाफ नर्स के रूप में आया है। कुल 24 केस में से 18 नेगेटिव हैं, चार की रिपोर्ट पेंडिंग है और रोहतक पीजीआई का केस शामिल कर तीन पॉजिटिव केस आ चुके हैं। तब कुल मरीज 25 हो जाएंगे।

आइसोलेशन वार्ड में दाखिल है पांच कोरोना वायरस संदिग्ध
सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में फिलहाल सात मरीज दाखिल है। इसमें दो पॉजिटिव और पांच संदिग्ध मरीज हैं। इनके लिए खाना बाहर से आ रहा है। तीन टाइम चाय दी जा रही है। इन पांच संदिग्ध मरीजों में सिविल अस्पताल की एक स्टाफ नर्स भी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें