फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर बैठे काम करने का सपना दिखा ठगे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर अपराधी आपको घर बैठे काम करने जैसे संदेश भेजकर ठगी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सेक्टर 12 से सामने आया है। जिसमें ठगों ने एक युवक से एक लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना साइबर अपराध पुलिस को शांतनु सैनी वासी सेक्टर 12 ने बताया कि 30 जुलाई को उसके वाट्सएप नंबर पर घर से काम करने का एक संदेश आया। उसी दिन घर से काम करने के लिए एक टेलीग्राम अकाउंट से मैसेज आया। इसके अलावा अन्य टेलीग्राम खातों से भी संदेश आए। इन लोगों ने उसे अपने झांसे में लेकर उसकी यूपीआई आईडी जरिये कुल 1,00,300 रुपये की राशि डलवा कर उसके साथ ऑनलाइन धोखाधडी की है। ये राशि उसने अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाते और इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक के खाते से भेजी थी। ठगी का पता चलते ही उसने साइबर हैल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई। अब थाना साइबर अपराध को शिकायत देकर आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें