फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ठगी के आरोपी को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना थाना पुलिस परढ़ाना गांव के एक युवक से अमेरिका भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी के आरोपी प्रवीन निवासी बराना को शुक्रवार को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी ठगी के अन्य मामले में करनाल जेल में बंद था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने ठगी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। नकदी बरामद करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि परढ़ाना वासी अनिकेत ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी थी कि जौंधन गांव निवासी हरपाल का उनके घर पर आना-जाना था। हरपाल ने उसके पिता सुखबीर को जुलाई 2023 में कुरुक्षेत्र निवासी जानकार प्रवीण व उसकी पत्नी रेनू से मिलवाया। इस पर उसके पिता ने दंपती से कहा कि वह अपने बेटे को अमेरिका भेजना चाहता है। दंपति ने उसको अमेरिका भेजने का 50 लाख रुपये खर्च बताया। जिसमें 30 लाख रुपये पहले व बाकी के पैसे अमेरिका जाने के बाद देने की बात कही। कुछ दिन बाद तीनों ने गांव में उनके घर आकर 19 लाख रुपये ले गए और 11 लाख रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने उसको पहले दुबई भेजने और दो-तीन दिन में अमेरिका का वीजा लगवाने की बात कही। आरोपियों ने उसको दिसंबर 2023 में दुबई भेज दिया। वहां पहुंचने पर एक युवक ने उसका पासपोर्ट छीन लिया। उसने प्रवीन से बात की तो कहने लगा कुछ दिन यही रहना पड़ेगा। यहां पर उसको कंप्यूटर ऑपरेटर लगवाया गया। करीब 55 दिन बाद वीजा खत्म होने की बात कहकर 14 फरवरी 2024 को वापस भारत भेज दिया। यहां आने के बाद उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इस तरह आरोपियों ने अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर उससे 30 लाख रुपये हड़प ले गए। थाना इसराना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें