फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान स्वरूप व रावण का पुतला तैयार करने वाले कारीगर की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। अब दोबारा कोरोना के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 40 प्रतिशत लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। सोमवार को कलंदर चौक के रहने वाले 62 साल के व्यक्ति की कोरोना के प्रभाव से मौत हो गई है। ये व्यक्ति हनुमान के स्वरूप और दशहरा पर्व पर रावण के पुतले तैयार करने में अहम भूमिका निभाता था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी मौत की पुष्टि नहीं की है। सोमवार को कोरोना के 32 नए केस मिले हैं। इन सबको होम आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा 29 लोग कोरोना से ठीक हुए है।
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना के नए रोगी
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि पॉजिटिव केस सेक्टर 18, अंसल, जगन्ननाथ विहार, न्यू रमेश नगर, सुखदेव नगर, सेक्टर 12, सेक्टर 11, पट्टीकल्याणा, परढाना, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, राज नगर तहसील कैंप, गंगा राम कॉलोनी, संजय चौक, न्यू सब्जी मंडी, सेक्टर 6, किवाना, चुलकाना रोड समालखा से पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। सोमवार को 593 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 8298 केसों में से 321 एक्टिव हैं। अभी तक 108 मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें