जीटी रोड पर मलिक पेट्रोल पंप कर्मी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी के अनुसार मुकेश (36) शिव नगर का निवासी था। उसके दो बच्चे हैं। वह जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। मंगलवार शाम करीब 8 बजे सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने मुकेश को चपेट में ले लिया। मौके पर ही मुकेश की मौत हो गई। राहगीर विक्रम ने इस मामले में थाना चांदनीबाग में शिकायत दर्ज करा दी थी। वहीं परिजन भी तलाश करते करते बुधवार को सुबह पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फोटो दिखाई, जिससे मृतक की शिनाख्त हुई।