फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइकें भिड़ने से व्यक्ति की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। कस्बा में मंडी बाईपास पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में बिहार मूल के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मतलौडा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे का बताया जा रहा है। कविराज बहादुर वासी नेपाल ने मतलौडा थाना पुलिस को बताया कि वह गांव भालसी में पोल्ट्री फार्म पर नौकरी करता है। वह शुक्रवार को अपने साथी बिहार वासी सनम के साथ मोटरसाइकिल पर रसोई सामान लेने मतलौडा गया था। वे रात करीब 9:30 बजे वापस आ रहे थे। मंडी बाईपास पर सामने से आ रहे एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल की टक्कर सीधी उनकी मोटरसाइकिल को मार दी। जिसमें सनम की मौत हो गई है। वह और दूसरी मोटरसाइकिल पर दो लोग भी घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सनम को पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें