फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा में दुकान पर फायर कर मांगी एक करोड़ की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। टोका उद्योग समालखा में प्रसिद्ध राजेंद्र गाजर पाक वाले की दुकान पर मंगलवार की रात नौ बजे बदमाशों ने फायर कर उनसे एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। दो बदमाशों ने दुकान के अंदर जाकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी और बाहर तीन बदमाश फायर किए। इस दौरान हमलावर मौका पाकर भाग गए।
विज्ञापन

इस बीच शीशे के दरवाजे का कांच लगने से दुकानदार का बेटा घायल हो गया। उनको शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने देर रात को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। समालखा गुड़ मंडी निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनकी गुड़मंडी पर राजेंद्र गाजर पाक के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम को उनका बेटा मनोज दुकान पर बैठा था। रात करीब नौ बजे दो युवक दुकान पर आए। उन्होंने शीलू डाहर का नाम लेकर एक करोड़ रुपये देने की पर्ची दी। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। तीन साथियों ने बाहर से गेट पर फायर किए। एक बदमाश ने दो ओर दो ने एक एक फायर किए।
इस दौरान शीशे का दरवाजा गोली लगने से टूट गया, जिससे लड़के मनोज को कांच लग गया। उनको अस्पताल ले जाया गया। इस बीच डीएसपी नरेंद्र कादियान, थाना समालखा प्रभारी गुलशन मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए समालखा में नाकाबंदी की और देर रात तक आरोपियों की धरपकड़ में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें