फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोबाइल झपटने के मामले में एक गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-1 टीम ने मामले की जांच शुक्रवार शाम को जीटी रोड स्थित भोड़वाल माजरी फ्लाईओवर के पास से मोबाइल फोन झपटने के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी प्रमोद निवासी अगवानपुर सोनीपत के कब्जे से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम गश्त कर रही थी। उसी समय भोड़वाल माजरी फ्लाईओवर के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक प्रमोद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 11 नवंबर की देर शाम बाइक पर सवार होकर रसलापुर गांव में फोनेक्स कंपनी के नजदीक पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन झपटा था। जिसकी प्राथमिकी थाना विजय निवासी मुजफ्फरनगर ने बापौली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी प्रमोद के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद कर लिया। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें