फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोमाता के लिए सवा मणि का लगाया भोग

Thu, 06 Nov 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजस्थानी परिवार सेवा समिति की ओर से गुरु पर्व पर श्रीकृष्ण गोशाला में गोमाता को सवा मणि का भोग लगाया। परिवार के सदस्यों ने मिलकर गोमाता की सेवा करते हुए श्रद्धा और भक्ति का भाव प्रकट किया। उन्होंने मिलकर गोसेवा का संकल्प लिया। संस्था सदस्य तिलक सपड़ा ने कहा कि गुरु नानक देव ने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों व शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उनका जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी एकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर गोसेवा एक पुनीत कार्य है और यह सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। सवा मणि में पीडी चौधरी, राजेंद्र खुराना, बलदेव खुराना, सुमेर सिंह, तरुण सपड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें