फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रथम नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री के किए दर्शन

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। बाला सुंदरी मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन करते श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शहर व क्षेत्र में मां दुर्गा के प्रथम नवरात्र पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने लाइन में लग मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के दर्शन कर मनौती मांगी। इसी तरह गांव बालापुर में स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर में भी मां दुर्गा के प्रथम नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने लाइन में लग मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप के दर्शन कर दूध-दही, प्रसाद व फल फूल आदि अर्पित किए। पुजारी शंभू गिर ने बताया कि मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के दर्शन करने से सभी मन्नतें पूरी होती हैं। मन को शांति मिलती है तथा कारोबार में भी बरकत होती है। मां दुर्गा सप्तमी के अवसर पर मंदिर में हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा तथा दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। बाला सुंदरी मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन करते श्रद्धालु। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें