फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गणतंत्र दिवस पर थिराना और सींक गांव के सरपंच दिल्ली में हुए सम्मानित

Thu, 29 Jan 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 90 सरपंचों को केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। इस सूची में हरियाणा के थिराना गांव के सरपंच कुलदीप सिंह और सींक गांव की सरपंच नीलम भी शामिल रहीं। दोनों को 25 जनवरी की शाम प्रधानमंत्री संग्रहालय दिल्ली में केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के उपरांत सभी चयनित सरपंचों के ठहरने की व्यवस्था केंद्र सरकार की ओर से की गई थी। 26 जनवरी को इन सभी सरपंचों को राजपथ ले जाकर गणतंत्र दिवस की भव्य परेड दिखाई गई, जहां उन्होंने देश के जवानों की परेड देखी और भारत की शक्ति एवं एकता का अनुभव किया।
विज्ञापन

थिराना गांव के सरपंच कुलदीप सिंह ने इस सम्मान के लिए हरियाणा सरकार के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि थिराना ग्राम पंचायत की कोई स्थायी आय नहीं है और गांव पूरी तरह सरकारी अनुदानों पर निर्भर है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत ने गलियों, नालियों, पेंटिंग, सुंदरीकरण और सफाई के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं। कुलदीप सिंह ने कहा कि यह सम्मान पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के मार्गदर्शन और केंद्र व प्रदेश सरकार की सहयोगी नीतियों का परिणाम है, जो उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें