फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला वृद्ध महिला का शव, हत्या का आरोप लगा दामाद को जूतों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रिसालू निवासी 60 वर्षीय महिला रोशनी का शुक्रवार की सुबह गांव के तालाब में शव मिला। तीन दिन पहले महिला को उसका दामाद अपने साथ ले गया। शव मिलने के बाद परिजनों ने दामाद पर ही सास की हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार को जब दामाद सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचा तो वहां मौजूद साले, सालियों, रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों ने सात की हत्या का आरोप लगाते उसे जूते-चप्पलों से पीटा। इतने में पुलिस मौके पर आई दामाद को छुड़ाकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस मामले में परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

गांव रिसालू निवासी दीपक ने बताया कि उसकी सात बहनें है। तीसरे नंबर की बहन अनीता की शादी करनाल के फुरलक निवासी राकेश और चौथे नंबर की बहन अंजू की शादी राकेश के छोटे भाई बेदा के साथ हुई है। जीजा राकेश ने एक साल पहले नौ बीघा जमीन उसके नाम कराई थी। इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। एक मार्च को जीजा घर आया और उसे अपने साथ गांव फुरलक में एक मुर्गी फार्म पर ले गया। उसे पीटा और नौ बीघा जमीन अमित पांडू को बेचने का आरोप लगाया। तीन मार्च को जीजा उसकी मां रोशनी (60) को भी मुर्गी फार्म पर ले गया और मारपीट कर जमीन बेचने के आरोप लगाए। मां और उसे अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया गया। शुक्रवार को पता चला कि मां रोशनी का शव गांव के तालाब में मिला है। जीजा ने ही पीट-पीटकर मां की हत्या की है। वहीं वीरवार को मां और भाई के घर नहीं लौटने बहन प्रीति और सिमरन ने अपहरण किए जाने की सेक्टर-29 थाने में शिकायत दी थी।
जीजा ने ही कहा था, जैसे अमित पांडु कहे, करते रहना
दीपक ने जीजा पर आरोप लगाया कि एक साल पहले जीजा ने अमित पांडु से ही नौ बीघा जमीन उसके नाम पर कराई थी। तब जीजा राकेश ने कहा था कि अमित पांडु जैसे कहे करते रहना। दो माह पहले अमित पांडु ने कॉल किया कि जमीन का इंतकाल गलत नाम से कराया गया है और उसे घरौंडा की तहसील बुलाया। जहां पर दो कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। दीपक का आरोप है कि अमित ने धोखाधड़ी से जमीन वापस अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही जीजा ने तीन मार्च को उसे उसके घर लेकर आया और जमीन के एवज में 25 लाख की भरपाई करने के लिए लॉकर तुड़वाए। 1.60 लाख नकद और जेवरात अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

रोशनी के कुल आठ बच्चे, पति की हो चुकी थी पहले मौत
परिजनों ने बताया कि रोशनी के आठ बच्चे है। जिनमें सात लड़कियां रामप्यारी, कविता, अनीता, अंजू, मोनी, प्रीति और सिमरन है। बड़ी पांचों बेटियां शादीशुदा है, जबकि छोटी प्रीति और सिमरन अविवाहित है। बेटा दीपक भी अविवाहित है। पति कर्ण सिंह की आठ साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की ओर से मिली शिकायत मिल गई है, जांच जारी है, जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- राजबीर सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें