फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में छात्र की हत्या:हमलावरों ने बेरहमी से चाकू से किए वार, शरीर पर 15-20 घाव के निशान; खेतों में मिला शव

Thu, 27 Mar 2025 11:33 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में 17 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर 15 से 20 घाव के निशान पाए गए हैं। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला मांडी गांव का है। जहां 17 वर्षीय छात्र आर्यन की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर 15 से 20 घाव के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन


आर्यन 26 मार्च से लापता था, और वीरवार सुबह उसका शव मांडी से बांध गांव के बीच खेतों में मिला। परिजनों की सूचना पर इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में भिजवाया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आर्यन को उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे, लेकिन वह वापस नहीं आया। उसकी गुमशुदगी की शिकायत बुधवार को ही पुलिस में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें