गांव मतलौडा के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के लिए बस ने बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग सुबह साढ़े पांच बजे दूध लेने के लिए जा रहा था। हादसे के बाद आरोपी बस चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार को पड़ोसी था। हादसे की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी सिविल अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।
गांव मतलौडा की हाउसिंग बोर्ड निवासी 55 वर्षीय लखपत पुत्र सूरत सिंह शनिवार सुबह दूध लेने के लिए घर से निकले थे। घर से थोड़ी दूर जींद से आई बस ने ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के प्रयास में बस में सड़क से नीचे उतार दी। लखपत सिंह बस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर 14 दिसंबर को गांव बराना के पास दो बाइक में हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल जाकिर की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक के जीजा निजामुद्दीन पुत्र बंदा निवासी गांव बराना की शिकायत पर थाना हुडा सेक्टर 13/17 पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया और पोस्टमार्टम के बाद जाकिर का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।