फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेल लाइन पर ओएचई तार टूटा, चार ट्रेनें फंसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अंबाला-दिल्ली डाउन रेल लाइन पर मंगलवार सुबह करीब सात बजे पानीपत और दीवाना रेलवे स्टेशन के बीच ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) तार टूट गया। इसके चलते दिल्ली जाने वाली चार यात्री गाड़ी फंस गईं।
कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू सवा दो घंटे तक लेट हो गई। स्टेशन से सवा सात बजे चलने वाली पानीपत-दिल्ली एमईएमयू ट्रेन को नौ बजे रवाना किया जा सका। यह तार 18 दिन में दूसरी बार टूटा है।
विज्ञापन

इससे पहले 5 सितंबर को ओएचई टूट गया था। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों की देखरेख में टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ओएचई तार को ठीक किया। कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू यात्री गाड़ी मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे पानीपत रेलवे स्टेशन से दिल्ली की तरफ चली।
विज्ञापन

यह गाड़ी पानीपत व दीवाना रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तो ओएचई तार टूट गया। इससे ट्रेन थम गईं। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना बिजली अभियंता लोकेश मीणा को दी। उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ओएचई को ठीक किया। यह कार्य करीब दो घंटे तक चला। यात्री प्रीति और दीप ने बताया कि वह पानीपत से दिल्ली यात्री गाड़ी में अपडाउन करते हैं। मंगलवार को यात्री गाड़ी का ओएचई तार टूटने से यह काफी देरी से चली। ऐसे में उनको इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें