फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडी में देरी से पहुंचे अधिकारी, पहले दिन नहीं हुई खरीद

विज्ञापन
सरसों का देख रंग : पानीपत अनाज मंडी में सरसों की सफाई करते मजदूर। फोटो : अमन शर्मा 
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सरकारी एजेंसी हैफेड शनिवार को पहले दिन सरसों की खरीद नहीं कर पाई। मंडी में एजेंसी के अधिकारी खरीद के लिए देरी से पहुंचे। उस समय तक प्राइवेट खरीदार एमएसपी (6200 रुपये) से अधिक 6311 रुपये तक खरीद ले गए। पानीपत अनाज मंडी में 18 गेट पास काटे और 250 क्विंटल सरसों पहुंची।
विज्ञापन

किसान भी गेटपास और वेरिफिकेशन के चक्कर से बचने के लिए प्राइवेट को सरसों बेच रहे हैं। सरसों खरीद के लिए जिले में आठ मंडी तय की गई हैं।
पानीपत समेत सभी मंडियों में शनिवार को किसान उम्मीद के साथ सरसों लेकर पहुंचे। खरीद एजेंसी हैफेड की टीम मंडी में देरी से पहुंची। मार्केट कमेटी पानीपत की सचिव आशा ने बताया कि शनिवार को सरसों के 18 गेटपास काटे गए। पई-खरीद पोर्टल पर पंजीकृत 250 क्विंटल सरसों मंडी में पहुंची। सरसों की कल से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें