फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम जांच के लिए आए अधिकारी सिर पर मारी बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चुनाव आयोग की ओर से पानीपत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जांच के लिए भेजे गए अधिकारी पर नशे में धुत युवकों ने हमला बोल दिया। शराब के नशे में युवक उनके कमरे में घुस आए और हाथ पकड़कर कमरे से बाहर खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर अधिकारी के सिर पर कांच की बोतल मार दी। अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेलंगाना निवासी आर कुमार स्वामी ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 फरवरी को पानीपत बस स्टैंड के पास सिटी हार्ट होटल में ठहरा था। भारतीय चुनाव आयोग की ओर से ईवीएम की जांच के लिए उनकी ड्यूटी पानीपत में लगाई गई है। मशीनों की जांच करके होटल लौटने पर कमरे में साथियों के साथ बैठा था, तभी पांच से छह युवक दरवाजा खोलकर जबरन घुस आए। गाली-गलौज करते हुए उसका हाथ पकड़कर खींचने लगे। सभी शराब के नशे में धुत थे। एक युवक ने कांच की बोतल उसके सिर पर दे मारी और साथियों तेलंगाना निवासी इरपा सुरेश और भोपाल निवासी देवेंद्र को भी बुरी तरह से पीटा। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें