फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंजाबी धर्मशाला वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-करीब 30 लाख रुपये की लागत से पूरा होगा धर्मशाला का निर्माण कार्य
विज्ञापन

-नगर परिषद जल्द शुरू करेगी टेंडर प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में पंजाबी धर्मशाला वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गुरुद्वारा साहिब जीटी रोड कमेटी के प्रधान सरदार गोपाल सिंह, गुरबंत सिंह, राजेश कपूर ने सोसाइटी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया। समाज को एकजुट करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

इससे पहले सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद गुरुद्वारा मॉडल टाउन कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला व गुरुद्वारा साहिब जीटी रोड कमेटी के प्रधान गोपाल सिंह और गुरबंत सिंह ने सोसाइटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


संस्थापक एवं पूर्व पार्षद श्याम सुंदर बरेजा, अध्यक्ष लेखराज खट्टर और प्रधान नंदलाल अरोड़ा ने बताया कि धर्मशाला का शेष निर्माण कार्य करीब 30 लाख रुपये की लागत से पूरा करवाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अधिकारियों ने जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद धर्मशाला के उपप्रधान अश्वनी मिड्ढा और कोषाध्यक्ष सुमंत भोला नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सचिव प्रिंस मेहंदीरत्ता से मुलाकात कर पंजाबी धर्मशाला का अधूरा निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन


इस मौके पर पंजाबी धर्मशाला के संस्थापक एवं पूर्व पार्षद श्याम सुंदर बरेजा, अध्यक्ष लेखराज खट्टर, प्रधान नंदलाल अरोड़ा, उपप्रधान अश्वनी मिड्ढा, उपप्रधान सुरेश निरंकारी, सचिव ज्ञानचंद तनेजा, कोषाध्यक्ष सुमंत भोला और गुरुद्वारा मॉडल टाउन कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला मौजूद रहे।

30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें