पानीपत। सेक्टर-12 स्थित आर्य समाज में शुक्रवार को सुबह हवन किया। इसमें लोगों ने आहुति डालकर परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की और हवन के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया।
प्रधान आर्य सुरेश मलिक ने बताया कि समाज के लोग मिलकर समय-समय पर हवन और पूजा-पाठ कराते हैं क्योंकि हवन करने से वातावरण में आध्यात्मिकता का संचार होता है और भावी पीढ़ी से सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम के बारे में जानने का अवसर मिलता है। इसलिए शुक्रवार को दिवाली से पहले हवन में सभी ने सामूहिक आहुति डाली और परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हवन के बाद महिलाओं ने भजनों के माध्यम से भगवान की महिमा का गुणगान किया और समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।