फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लाल डोरे की संपत्तियों पर 90 दिन में दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरे के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों से जुड़ी आपत्तियों के समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आमजन अब लाल डोरे की संपत्तियों से संबंधित आपत्तियां स्वामित्व पोर्टल पर 90 दिन के भीतर ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा स्वामित्व पोर्टल का शुभारंभ किया जा चुका है और ग्राम स्तर पर कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनकी अधिसूचना जल्द जारी होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि स्वामित्व पोर्टल ग्रामीणों के लिए बड़ी सुविधा है। घर और संपत्ति व्यक्ति की जीवनभर की मेहनत व परिवार की सबसे बड़ी पूंजी होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक के संपत्ति अधिकारों को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। लोग घर बैठे पोर्टल पर अपनी संपत्ति का विवरण देख सकेंगे, डिजिटल मानचित्र और ड्रोन इमेजरी के जरिए सीमाओं व स्थिति को समझ सकेंगे तथा त्रुटि होने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रक्रिया को पारदर्शी व प्रभावी बनाया जाए ताकि किसी पात्र नागरिक के अधिकार प्रभावित न हों। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, सीईओ डॉ. किरण सिंह, डीआरओ कुलभूषण लाकड़ा, तहसीलदार मनोज, वीरेंद्र, विनीता व नरेंद्र दलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें