फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई के कार्यकर्ताओं और अन्य विद्यार्थियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म दिवस पूरी श्रद्धा व जज्बे के साथ मनाया। ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी... गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने की। उन्होंने शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व विद्यार्थियों ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर एक क्विंटल लड्डू वितरित किए। इसके साथ विद्यार्थियों को भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा व व्यक्तित्व निर्माण को लेकर प्रेरित भी किया।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि शहीद भगत सिंह आज के युवकों के लिए प्रेरणा का विषय हैं। सारे देश ने उनके बलिदान को बड़ी गंभीरता से याद किया है और यह सिलसिला सदैव जारी रहेगा। भगत सिंह को यदि सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो हमें उनकी तरह अपने चरित्र निर्माण पर ध्यान देना होगा। शहीद भगत सिंह की तरह खुद के व्यक्तित्व को निखारना होगा।
विज्ञापन

डॉ. राकेश गर्ग ने कहा कि हर युवा और एनएसएस कार्यकर्ता को खुद में भगत सिंह पैदा करना होगा। उच्च विचार, अनुपम बलिदान और राष्ट्रवादी दर्शन का दूसरा नाम शहीद भगत सिंह है। इस अवसर पर डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. मुकेश पुनिया, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. जुगमती गाहल्याण, डॉ. पवन कुमार, पूर्व छात्र आजाद, प्रदीप, रोहित व कुलदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें