फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्तनपान शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार : डाॅ. दीपक

Sat, 02 Aug 2025 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उझा के आरोग्य आयुष्मान मंदिर कुराड़ पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभा की गई। सभा का आयोजन डॉ. दीपक सैनी व दंत चिकित्सा अधिकारी आकृश श्रीवास्तव की अगुवाई में की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत गर्भवती व दूध पिलाने वाली महिलाओं को स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक सैनी सिंह ने दूध पिलाने वाली माताओं को बताया कि स्तनपान शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है और स्तनपान से न केवल शिशु को पोषण मिलता है बल्कि यह और कई तरीकों से शिशु के लिए फायदेमंद है। स्तन का दूध शिशु को अच्छे स्वास्थ्य के हर चीज की पूर्ति करता है। महिला स्वास्थ्यकर्मी स्वीटी रानी ने बताया कि प्रसूति के बाद पहले दो दिन जो गाढ़ा दूध (कोलस्ट्रम) आता है वह बच्चे के लिए अमृत के समान होता है। उसे कभी भी बरबाद न जाने दें। इसे बच्चे को अवश्य पिलाएं। शिशु को माता का दूध प्रसूति के एक घंटे के अंदर देने की कोशिश करें। स्तनपान कराने वाली माता को सामान्य महिला से ज्यादा खुराक लेनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन शिशु को जन्म के पहले छह महीने तक केवल स्तनपान कराने की सलाह देते हैं। बच्चे को दूध पिलाने से पहले हाथों व स्तनों को अच्छी तरह साफ करके ही दूध पिलाना चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी सतबीर सिंह, महिला स्वास्थ्यकर्मी सोनिया, सीमा व रीना, कमला, सुनीता व आशा कार्यकर्ता सोनिया रानी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें