फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नर्सिंग ऑफिसर ने वापस ली हड़ताल, आज से काम पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य संस्थानों में दो दिन से चल रही दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल को नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। सरकार के साथ हुई बैठक में चार प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

इससे पहले जिले में नर्सिंग ऑफिसर ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल रखी। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए करीब 30 से 35 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
एसोसिएशन की प्रधान सुमन पोड़िया ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया था। बैठक में नर्सिंग कैडर की मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि अन्य मांगें जैसे नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये करने और नर्सिंग ऑफिसर को ग्रुप-बी में शामिल करने जैसी मांगों के लिए विभाग के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इसके लिए जल्द समय देने की बात कही है।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आश्वासन दिया है कि नर्सिंग कैडर की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। साथ ही एसोसिएशन ने चेतावनी भी दी है कि अगर बाकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो नर्सिंग कैडर दोबारा अपने जायज हक के लिए बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होगा। उन्होंने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर्स हड़ताल समाप्त कर बुधवार को नियमित काम पर आएंगे। उन्होंने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सभी नर्सिंग ऑफिसर्स का आभार भी जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें