गर्मी के चलते जहां पारा बढ़ रहा है, वहीं निकाय चुनाव में नामांकन भरने को लेकर भी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। शनिवार को विभिन्न वार्डों से 11 लोगों ने नामांकन दाखिल किए, जबकि 5 मई को पहले एक भी नामांकन नहीं भरा गया था और 6 को मात्र एक महिला प्रत्याशी ने पर्चा भरा था।
शनिवार को वार्ड 10 से प्रवीण पत्नी केहर सिंह बैनीवाल व सुमन पत्नी ऋषिपाल, पांच से सुधीर पुत्र श्रीकृष्ण, चार से कुसुम पत्नी जयभगवान, 14 वार्ड से सुभाष पुत्र कालूराम, बिजेन्द्र पाल पुत्र रामेश्वर, मनोज पुत्र सतबीर व मीना डांगी पत्नी मनोज ने पर्चा भरा।
इसके अतिरिक्त वार्ड नौ से कविता पत्नी सुरेन्द्र व कविन्द्र पुत्र सुभाष और वार्ड-16 से राजेश पुत्र ओमप्रकाश से पर्चा भरा। मंगलवार को पर्चे जमा करवाने को लेकर प्रत्याशियों में होड़ देखने को मिल सकती है।