फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब बेड पर होंगे मरीजों के एक्स रे, पोर्टेबल मशीन होगी इंस्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग अब सड़क हादसे में घायल रोगियों का एक्स रे बेड पर ही करेगा। मरीजों को एक्स रे के लिए रेडियोलोजी विभाग में नहीं ले जाना पड़ेगा। इमरजेंसी वार्ड में एक पॉर्टेबल एक्स रे मशीन को इंस्टॉल किया जा रहा है। इस मरीज को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि किसी भी आपातकाल स्थिति में रेडियोलोजी विभाग के कर्मचारी को बुलाया जाएगा। वह एक्स रे करेगा। इसके बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ यह रिपोर्ट दिखाई जाएगी। डीजी हेल्थ डॉ. रणदीप पुनिया के निर्देशों पर यह सुविधा शुरू की जा रही है। नागरिक अस्पताल में फिलहाल सुबह आठ से साढ़े 11 बजे तक एक्स रे होते हैं। फिर दो बजे तक एक्स रे रिपोर्ट मिलती है। प्रतिदिन यहां 40-45 एक्स रे होते हैं। साढ़े 11 बजे के एक्स रे की सेवाएं नहीं मिल पाती। एक्स रे सेवा की अभाव में तीन बजे के बाद हादसों में घायल होकर आने वाले लोगों को खानुपर मेडिकल कॉलेज या कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल रेफर करना पड़ता है। लोगों को मजबूरन निजी अस्पताल में एक्स रे कराना पड़ता है। अब पॉर्टेबल एक्स रे मशीन से 24 घंटे एक्स रे हो सकेंगे। इस नई सेवा से सड़क हादसे में घायल मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

बॉक्स
दो नई सेवा शुरू करने की भी तैयारी
- अस्पताल में बर्न वार्ड सफदरजंग अस्पताल की तर्ज पर बनेगा। सफदरजंग अस्पताल की बर्न यूनिट को देश की सबसे बेहतरीन बर्न यूनिट माना जाता है। पानीपत के सर्जन डॉ. संजीव गुप्ता को सफदरजंग अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। वह वहां की बर्न यूनिट को देखकर उसी के अनुसार यहां बर्न वार्ड तैयार करेंगे। इसमें 16 बेड लगेंगे और इसे इमरजेंसी वार्ड के पीछे बनाया जाएगा। अस्पताल में हाई डिपेंडेसी यूनिट बनकर तैयार हो चुकी है। यहां बेड लगा दिए गए हैं। वेंटिलेटर व अन्य मशीन भी इंस्टॉल कर दी गई है। अब बाल रोग विशेषज्ञ ने कुछ और नई चीजों की डिमांड भेजी है। इस वार्ड में गंभीर बाल रोगियों का इलाज होगा। आचार संहिता के बाद इस वार्ड का उद्घाटन होना है।
विज्ञापन



वर्जन-
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि इमरजेंसी में सभी प्रकार की सेवाएं शुरू करने का प्रयास है। सड़क हादसे में घायल मरीजों को रेडियोलॉजी विभाग में न ले जाना पड़े। इसलिए उनके पॉर्टेबल एक्स रे मशीन से बेड पर ही एक्स रे होंगे। मशीन को इंस्टॉल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें