फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अकुल नांदल और धैर्य चावला ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में 13वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन कई शानदार मुकाबले देखने को मिले। अकुल नांदल ने मनोज काे 15-14,15-14 और अंडर 11 गर्ल्स में धैर्य चावला ने प्रतिष्ठा को 15-6,15-9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पानीपत क्लब में सोमवार सुबह चैंपियनशिप के अंतर्गत मैच शुरू कराए गए। लड़कों व लड़कियों के सिंगल और डबल मुकाबले खेले गए। वरिष्ठ नागरिक पॉल सिंह धौंचक ने खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए। युवा खेलों में बेहतर भविष्य बना सकते हैं। बैडमिंटन अपने आप में अलग खेल है। एसोसिएशन के प्रधान जुगल डावर व महासचिव दिनेश संदुजा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित किया और खिलाड़ियों का परिचय लिया। जुगल डावर ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया जाएगा। मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और एसएस दत्त होंगे। खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर ओपी रानोलिया, सतीश महाजन, मुकेश मदान, भूपेंद्र नांदल, रामफल शर्मा, विपिन शर्मा, सुधांशु, अजय नांदल व अरविंद काजला मौजूद रहे।

बॉक्स

ये रहे परिणाम
सोमवार को महिला व पुरुष के एकल और डबल मुकाबले खेले गए। पुरुष एकल मुकाबलों में दिशांत अहलावत ने देव रावल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अकुल नांदल ने मनोज 15-14,15-14 हराया। युगल मुकाबलों में कार्तिक मलिक और आदित्य मलिक ने मनीष और विश्वनाथ की जोड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-11 में राघव सक्सेना ने अंशमन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर 11 गर्ल्स में धैर्य चावला ने प्रतिष्ठा को 15-6, 15-9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें