फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब जाटल रोड फ्लाईओवर भी लगेंगी फैंसी लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड, गोहाना रोड फ्लाईओवर की तर्ज पर अब नगर निगम जाटल रोड फ्लाईओवर पर भी फैंसी पोल लाइटें लगाने जा रहा है। इसके लिए निगम ने करीब 52 लाख रुपये का बजट बनाया है। इस बजट से पुल के ऊपर 47 डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए निगम ने तैयारी कर दी है। प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार हो चुकी है। अब इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जानी है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया का कार्यान्वयन होने पर इन लाइटाें को फरवरी 2025 तक लगाने का काम पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा निगम ने बरसत रोड पर दो टॉवर लाइटें लगाने की योजना बनाई है। इन पर 8.22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ये लाइटें 12.5 मीटर ऊंचे पोल पर लगाई जाएंगी। अब तक असंध रोड, गोहाना रोड के साथ सेक्टर 29 बाईपास, मलिक पेट्रोल पंप से लेकर महाराजा अग्रसेन चौक, सेक्टर 13-17, काबड़ी रोड, मॉडल टाउन, ईजी डे रोड, आठ मरला कॉलोनी पर इन लाइटाें को लगाया जा चुका है। इसकी तर्ज पर अब देवी मंदिर से सलारगंज गेट, विकास नगर मार्केट और सनौली रोड पर भी इन लाइटों के टेंडर का काम चालू हो चुका है।
अधिकारियों का कहना है कि यहां भी जल्द ही फैंसी लाइटों को लगाने का काम किया जाएगा। शहर के तकरीबन सभी मुख्य रास्ते कवर किए जा चुके हैं। केवल जाटल रोड पुल ही बाकी था। अब यहां पर भी रात को फैंसी लाइटों की रोशनी रहेगी। गौरतलब है कि गोहाना रोड, असंध रोड की तरह जाटल रोड भी शहर का सबसे व्यस्त रास्ता है। यहां से भी रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। संजय चौक से लेकर आठ मरला तक सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ का एरिया रहता है। यहां लाइटों के लगने से अब आसपास के साथ आवागमन करने वाले लोगों को रात के समय रोशनी मिलेगी और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


बॉक्स

तैयारी पूरी : निगम



जाटल रोड फ्लाईओवर पर फैंसी लाइटों को लगाने की निविदा प्रक्रिया पर काम चल रहा है। वहीं, बरसत रोड पर टॉवर लाइटें लगाने की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। नए साल पर शहर के लोगाें को नई लाइटों की सौगात दी जाएगी।
विज्ञापन




गौरव कुमार, जेई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें