फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब आठ मरले पर नहीं लगेगा जाम, 30 फुट की सड़क को निगम करेगा 60 फुट तक चौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जाम में फंसे रहने वाले शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब जाटल रोड आठ मरले चौक पर जाम नहीं लगेगा। आठ मरले से मॉडल टाउन की तरफ टिक्कू अस्पताल की सड़क तक सड़क को दोगुना चौड़ा किया जाएगा। इसके बाद यहां आने जाने वालों के लिए दो लेन बनाई जाएंगी। बीच में डिवाइडर भी होंगे। ताकि लोग बिना रुके अपने गंतव्य की ओर आसानी से आ-जा सकेंगे। सबसे पहले निगम अधिकारी यहां ट्रैफिक की लेन को डायवर्ट करने का ट्रायल लेंगे। इसके बाद डिवाइडर बनाए जाएंगे। सड़क को दो भागों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

अनुमान है कि इस सड़क से रोजाना 50 हजार लोग अपने वाहनों में आवगमन करते हैं। जिनको इस प्रोजेक्ट से राहत मिलेगी। खास तौर पर मॉडल टाउन से जाटल रोड फ्लाईओवर की ओर जाने वाले भारी ट्रैफिक रूट को कंट्रोल किया जाएगा। इसके बाद आठ मरले चौक से मॉडल टाउन की ओर आने वाले लोगों की अलग लेन बनाई जाएगी। निगम ने इस सड़क के विस्तारीकरण का टेंडर खोल दिया है। ट्रायल पूरा करने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, आठ मरले चौक से हैवी ट्रैफिक की वजह से हटाया भी जा सकता है।
आठ मरला चौक से मॉडल टाउन की ओर जाने वाले मेन सड़क की चौड़ाई करीब 80 फुट की है। आठ मरला चौक से टिक्कू अस्पताल वाले रोड तक करीब 50 फीट की सड़क पर सबसे ज्यादा जाम लगता है। यहां के जाम की वजह से आठ मरला पुलिया, जाटल रोड और फ्लाईओवर की ओर भी जाम लग जाता है। फिलहाल यहां पर सड़क केवल 30 फुट में बनी है। सड़क के दोनों ओर करीब 50 फुट की जगह में अतिक्रमण और बिजली के पोल हैं। सबसे पहले निगम अतिक्रमण हटाएगा। बिजली के ट्रांसफार्मर और पोल शिफ्ट करेगा।
विज्ञापन

इसके बाद डिवाइड की लेन बनाई जाएगी। ताकि मॉडल टाउन से फ्लाईओवर को जाने वाले बिना झंझट के सीधे जा सकें। फिर मॉडल टाउन से जाटल की ओर से एक लेन तैयार की जाएगी। ताकि लोग बिना जाम में फंसे जा सकें। इनके साथ-साथ आने वाले वाहनों की लेन को समायोजित किया जाएगा। अधिकारी पहले इसका ट्रायल लेंगे। सफलता के बाद प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाया जाएगा।
बॉक्स
सबसे भीड़ वाला चौक, मिलेगी राहत
एक्सईएन प्रदीप कल्याण बताते हैं कि ये चौक शहर के सभी भीड़ भाड़ वाले चौक-चौराहों में से एक है। यहां पर जाम को खत्म करने के लिए सड़क को चौड़ा करने का टेंडर लगाया था। जो खोल दिया गया है। जल्द ही ट्रायल होगा। इसके बाद सड़क को चौड़ा कर लोगों को जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें