फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीमा हैदर, सचिन को तीन करोड़ व सचिन के भाई को पांच करोड़ रुपये का नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पाकिस्तान में अपने पूर्व पति गुलाम हैदर को छोड़कर अपने प्रेमी के लिए भारत आई सीमा हैदर को भारतीय प्रेमी से प्यार महंगा पड़ सकता है। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील पानीपत के मोमिन मलिक ने सीमा हैदर के भाई एके सिंह को पांच करोड़, सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा को 3-3 करोड़ का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ गैरकानूनी तरीके से अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास आई थी। गत दिनों सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने हरियाणा के पानीपत के सीनियर एडवोकेट मोमिन मलिक को हायर कर उनका मुकदमा लड़ने की मांग की थी।

वकील मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा हैदर के मुंहबोले भाई एके सिंह को पांच करोड़ रुपये का अवमानना नोटिस जारी किया गया है। गुलाम हैदर के बच्चों व सीमा हैदर का गलत तरीके से धर्म रूपांतरण कराया गया है। एक माह में या तो माफी मांगे तो नहीं तो पांच करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। तीन करोड़ रुपये का नोटिस सचिन को दिया गया है। सीमा हैदर गलत तरीके से पाकिस्तान से भारत गई है। सचिन किस आधार पर सीमा हैदर को अपनी पत्नी बता रहे हैं। उसने सीमा हैदर को अपनी बातों में फंसाकर उसको भारत बुलाया है। सीमा हैदर ने अपने पति गुलाब हैदर को तलाक दिए बिना सचिन से शादी की है। ये वैध नहीं है। इसलिए सीमा हैदर को तीन करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें