फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल घर का पानी ना मिलने से रोड जाम कर रोष किया प्रदर्शन

Thu, 28 Apr 2016 12:34 AM IST
panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार निशानबाज गगन नारंग का पैतृक गांव शिमला गुजरान पीने के पानी को तरस रहा है।  पिछले काफी समय से लोग पीने के पानी के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। पानी ने मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बापौली-डाडोला रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

 बुधवार को शिमला गुजरान के ग्रामीणों ने जलघर का ताला लगाकर बापौली-डाडोला रोड जाम  कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले दो जलघर थे, जिसमें से एक जलघर कंडम हो चुका है। डेढ़ साल पहले गांव में एक नया जलघर बनाया गया था। जलघर तो बना दिया लेकिन आज तक जल घर में बिजली कनेक्शन नहीं करवाया गया है। लोग पानी-पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। वह कई बार इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं। गांव के बुर्जगों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर रोड खुलवाया। बुजर्गों के काफी समझाने के बाद लोगों ने जलघर का ताला खोला।

लोगों ने प्रशासन को पानी की व्यवस्था करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में पानी नहीं मिला तो उपायुक्त के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर ताराचंद,उमेश्वर,डॉ.जमरदीन,चंद्रभान, यामीन,अजीत, दिलशाद, नशीमा, राजेंद्र कौशिक, देवेंद्र, संदीप, जुबेदा, अफसाना, सुरेश व राजबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के तार लगा दिए गए है और बिजली का ट्रांसफार्मर एक दो दिन में रखा जाएगा। पीने के पानी की समस्या हल हो जाएगी।
कमल सिंह,सरपंच पति,गांव शिमला गुजरान

गांव शिमला गुजरान गांव में जो जलघर बनाया गया था उसमें हमारी तरफ से काम पूरा है, अब जो भी काम बाकी है वह बिजली नगर को करना है।
ओमप्रकाश, जेई जनस्वास्थ्य विभाग,बापौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें