यमुना में रिंकू की तलाश करते गोताखोर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। अधमी गांव के पशुपालक रिंकू का यमुना में तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। इंजन बोट मशीन से गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी हैं। पशुपालक रिंकू मंगलवार को सुबह अपने पशुओं को चराने के लिए यमुना पार लेकर जा रहा था। उसी दौरान रिंकू यमुना के पानी के तेज बहाव में गहरे पानी में डूब गया। रिंकू के यमुना में डूबने की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण काफी संख्या में मौके पर पहुंचे और पुलिस व सिंचाई विभाग के गोताखोरों को सूचना दी। इसके बाद सनौली खुर्द थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेदपाल और सिंचाई विभाग के धमेंद्र सहित पांच गोताखोरों की टीम ने इंजन बोट की मदद से यमुना में रिंकू की तलाश शुरू की। लेकिन रिंकू का कोई सुराग नहीं लग पाया। ग्रामीणों ने बताया कि रिंकू शादीशुदा है। उसका एक दो साल का बच्चा है और पत्नी अभी गर्भवती है। रिंकू गांव में मजदूरी के साथ पशु चराकर अपने परिवार को गुजारा करता हैं।