फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनएमएमएसएस की परीक्षा आज, 10 केंद्रों पर 3072 देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना में राजकीय व अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रविवार को एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं जहां 3072 पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अक्तूबर को संपन्न हो चुकी है। जिले में 3072 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था जबकि जिले से 102 विद्यार्थियों का चयन होना है। पंजीकरण कराने के मामले में पानीपत प्रदेश में चौथे स्थान पर है। आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हुई थी लेकिन योजना के लिए आवेदन करने में विद्यार्थियों ने कम रुचि दिखाई। जिले के आठवीं कक्षा के करीब 9500 विद्यार्थियों में से 3072 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। पूरे प्रदेश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना के लिए परीक्षा जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र दत्त की देखरेख में आयोजित की जाएगी।

प्रदेश में 2337 पात्रों का होगा चयन

जिला गणित विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र दत्त ने बताया कि योजना परीक्षा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली व जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उनको शिक्षित करना है। योजना में जिले के 102 तथा प्रदेश के 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन



दो भागों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो भागों में होगी। पहले भाग में विद्यार्थी की मानसिक योग्यता को जांचा जाएगा। इसमें 90 प्रश्न होंगे और सभी 1-1 नंबर के होंगे। दूसरे चरण में सामान्य परीक्षा होगी। इसमें भी 90 प्रश्न एक-एक नंबर के होंगे। इसमें सामाजिक विज्ञान, गणित व विज्ञान के प्रश्न होंगे। इसमें विज्ञान के 35, गणित के 20 और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न पूछे जांएंगे। इसके लिए 180 मिनट का समय दिया गया है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।


किस केंद्र पर कितने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
केंद्र विद्यार्थी
एसडी ब्यॉएज वमा विद्यालय जीटी रोड - 307
आर्य कन्या वमा विद्यालय किले के पास - 302
बीआर मॉडर्न वमा विद्यालय कृष्णपुरा - 305
राजकीय कन्या वमा विद्यालय मॉडल टाऊन - 312
राजकीय वमा विद्यालय कृष्णपुरा - 286
गुरु नानक पब्लिक वमावि संजय चौक - 313
श्री गुरु रामदास वमा विद्यालय माॅडल टाउन - 309
किंडर किन वमा विद्यालय मॉडल टाउन - 314
एसडी कन्या वमा विद्यालय किले के पास - 318
महावीर आदर्श वमा विद्यालय वार्ड 11 - 306
कुल 3072



परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
- परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी राज्य के सरकारी व अनुदान प्राप्त विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे हों और उन्होंने सातवीं कक्षा की परीक्षा सरकारी विद्यालयों से पिछले वर्ष पास की हो।

- सातवीं कक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए।

- अभिभावकों की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

- विद्यार्थी परीक्षा में सिर्फ एक बार बैठ सकता है।
- परीक्षा निशुल्क रहेगी।

- केंद्रीय, जवाहर लाल, केजीबीवी व निजी स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा में भाग नहीं ले सकते।

- परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करना जरूरी।

- अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र जरूरी।

- दिव्यांग विद्यार्थी का प्रमाण-पत्र जरूरी।

- परीक्षा में जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिले के कोटे के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में बीसीए वर्ग को 16 प्रतिशत, बीसीबी वर्ग को 11 प्रतिशत, एससी वर्ग को 20 प्रतिशत व शारीरिक दिव्यांग वर्ग को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। शेष सामान्य वर्ग के लिए है।

- विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्र में दी गई जानकारी स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार ही हो।

- - केवल मेरिट सूची में नाम आने से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होगी। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए चयनित विद्यार्थी को स्कोलरशिप्स.जीओवी.इन पर आवेदन करना होगा। यह पोर्टल जुुलाई-अगस्त 2025 में खुुल जाएगा। इस पोर्टल पर आवेदन करने की जिम्मेदारी स्वयं छात्र की होगी।




वर्जन-

राजकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी राष्ट्रीय साधन और योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्ष के लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं जहां 3072 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पूरे प्रदेश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन


- डॉ. देवेंद्र दत्त, जिला गणित विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें