फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौ साल का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कश्यप कॉलोनी से एक नौ साल का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चा मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। उसकी मां ने बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी है। अब पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कश्यप कॉलोनी निवासी सुनीता ने बताया कि वह दो बेटों व एक बेटी की मां है। उसका नौ साल का बेटा अनमोल मानसिक रूप से बीमार है। अनमोल वीरवार दोपहर को बिना बताए घर से चला गया। वह शाम तक घर नहीं लौटा। उन्होंने रात भर उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। अनमोल पहले भी दो बार घर से जा चुका है लेकिन उन्होंने उसको तलाश कर लिया था। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द उसके बेटे को तलाशा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें